राजेन्द्र महतो का रात्रिकालीन जनसंपर्क अभियान जारी, धनकौल हरिपुर्वा में स्थानीय लोगो ने किया स्वागत

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सर्लाही क्षेत्र तीन से चुनाव लड़ रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो जन संपर्क अभियान (घर दैलो) कार्यक्रम में व्यस्त हैं। सुवह सात बजे नित्य क्रिया से निवृत होकर जन संपर्क अभियान में निकलते है जो देर रात तक जारी ही रहता है। शुक्रवार शाम यानी अभी वे हरिपुर्वा नगरपालिका के बिभिन्न बार्ड में जन संपर्क अभियान में है। जगह जगह लोग माला पहनाकर स्वागत कर रहे है। अपने घर में वापसी पर वे काफी उत्साहित हैं। एक ८०बर्ष की महिला से के पांव छूकर आशीर्वाद लिए तो महिला ने माथा चूम लिया और उनकेआँखो में आंसू टपकने लगा। वे मैथिली में बोली नेता होउ कतय हमरा सब के छोड़ि गेल छलहो। महतो जी भी काफी भावुक हो गये। नेता जी को एक झलक देखने के लिए नव कन्या भी वेताब दिखीं। घर के
खिड़की, द्वार के कोने से छिपकरदेखने के लिए आतुर थीं।


