सुरक्षा के नाम पर संस्कृति पर प्रहार नहीं करें : कंचना झा
कंचना झा, काठमांडू, २२ अक्टूबर । देउंसी भैलो नितांत नेपाल की मौलिक संस्कृति है । ये परम्परा है नेपाल की कि दीपावली की रात को हर उम्र के लोग समूह बनाकर हर घर में जाते हैं वहाँ गीत गाते हैं घर के लोगों को आशिष देते हैं और कहते हैं ये मैं नहीं वरन हमें राजा बलि ने भेजा है आपको आशिष देने के लिए । इसके फलस्वरुप घर के सदस्य उन्हें खाने के लिए घर में जो कुछ भी पकवान बना रहता है वो साथ ही दक्षिणा देकर यानी खुशी के साथ विदा करते हैं । सरकार हर बार नेपाल की इस संस्कृति पर बार बार प्रहार कर रही है । हर बार समय को कम कर लिया जाता है कभी सरकार की ओर से पाबंदी लगा दी जाती है कि इतने से इतने बजे तक आप देउंसी भैलो खेल सकते हैं । सरकार के इस हरकत से जरुर पता चलता कि देश की मौलिक संस्कृति को कहीं न कहीं खत्म करने की साजिश की जा रही है । हिन्दू संस्कृति पर प्रभाव पड़े यही सोच कर जब जब दशहरा का समय आता बली प्रथा पर चर्चा चलाई जाती है । बलि प्रथा के बारे में कहा जाता है क्यों बली दी जाए ? और अभी दीपावली के समय में आकर देउंसी भैलो पर ।
हाँ ये सच है कि इसमें कुछ विकृतियां आई है । इसके लिए सरकार को प्रबंध करना चाहिए । वो पुलिस को निर्देशन दें कि वो पूरा ध्यान दें कहाँ क्या हो रहा है । किसी तरह की विकृति तो नहीं हो रही है । जैसा कि शुरु से ही देखा गया है कि लड़की और लड़को की अलग –अलग समूह होते हैं तो ध्यान यह रखना है कि दोनों का समूह एक न हो । दोनों समूह सुरक्षित तरीके से इस संस्कृति का मान रखें । ये एकमात्र नेपाल में देखी जाने वाली संस्कृति है इसे बचाना ही चाहिए । नहीं तो धीरे– धीरे ये भी लोप हो जाएगी ।
अब इस बार की दीपावली के समय में रात नौ बजे तक आप देउंसी भैलो खेलने का काठमांडू प्रहरी ने अनुरोध जनता से किया है ।
जिला प्रहरी परिसर काठमांडू ने मर्यादित एवं सभ्य तरिकें से रात के नौ बजे तक मात्र देउंसी भैलो खेलने का अनुरोध किया है । जिला प्रहरी परिसर ने कहा है कि – हर्षोल्लास के साथ मनाने वाले इस त्योहार में अवाञ्छित गतिविधि भी हो सकती है इसलिए रात के नौ बजे तक ही मात्र देउंसी भैलो खेलने का अनुरोध किया गया है । यदि कोई अवाञ्छित क्रियाकलाप होने का पता चलता है तो तत्काल ही प्रहरी को खबर करें । प्रहरी ने ये भी अनुरोध किया है कि अपने टोल मोहल्ले में जुरा ताशएवं पटाखें की कोई खबर मिलें तो उन्हें जानकारी कराएं ।
मुलुकी अपराध संहिता, २०७४ के विष्फोटक पदार्थ (पटाखाा) सम्बन्धी दोष में तीन वर्ष की सजा और ३० हजार तक की जुर्माना होने की व्यवस्था है ।
मादक पदार्थ का सेवन कर सवारी साधन नहीं चलाए, सार्वजनिक स्थान में मद्यपान, धुम्रपान नहीं करें ,नगद बहुमूल्य सामान, गरगहना लॉकर में रखें, विद्युतीय माध्यम से आर्थिक कारोबार करें । प्रहरी ने काठमांडू वासी से आग्रह किया है ।
अगर आप यात्रा कर रहें हैं तो इस क्रम में अपरिचित व्यक्ति से खाने की कोई वस्तु नहीं लें । यदि कोई अपरिचित व्यक्ति घर का दरवाजा खटखटाएं तो न खोलें । बहुत लम्बे समय के लिए बाहर न जाएं यदि बाहर जाते हैं तो अपने विश्वासी व्यक्ति को खबर करके जाएं । इन सभी बातों का अनुरोध किया है काठमांडू प्रहरी ने । साथ ही ये ही आग्रह किया है कि यदि आप गाँव जा रहें हैं तो इसकी तस्वीर तथा जानकारी सामाजिक सञ्जाल में पोष्ट नहीं करें ।
सरुक्षा की दृष्टिकोण से काठमांडू प्रहरी ने बहुत ही अच्छा अनुरोध किया है जनता से । आप सुरक्षित रहें तो आपका त्योहार खुशी खुशी मनेगा ।
लेकिन इस बीच में हम अपनी संस्कृति को भी बचाएं रखें । सरकार से यह भी आग्रह की वो हमारी संस्कृति पर प्रहार न करें साथ ही जिस सुरक्षा के लिए प्रहरी को तैनात किया गया है वो उसके साथ हमारे परम्परा और संस्कृति पर चोट नहीं पहुँचे इस तरह का भी काम करें । सुरक्षा के नाम पर संस्कृति पर प्रहार नहीं करें ।



