Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में सशस्त्र प्रहरी सवार ट्रक दुर्घटना, ४ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २२ अक्टूबर –कपिलवस्तु में सशस्त्र प्रहरी सवार ट्रक दुर्घटना होने से ४ लोगों की मृत्यु हो गई है और तीन लोग घायल हैं ।
चार नम्बर जितपुर से शुक्रबार की रात को तौलिहवा की ओर जा रही सशस्त्र प्रहरी के ना १ ग ५५४ न. ट्रक बाणगंगा नगरपालिका वडा नं. ३ सिउटी में अनियन्त्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी ।
दुर्घटना में सशस्त्र प्रहरी हबलदार रमेश चौधरी, सहायक हबलदार रमेश चौधरी, जवान जनक चौधरी और साइकल यात्री बाणगंगा नगरपालिका–३ के २६ वर्षीय अमर संग्रामी मगर कीे उपचार के क्रम में ही मृत्यु होने की सशस्त्र प्रहरी कार्यालय कपिलवस्तु ने सूचना दी ।
घायल हुए सशस्त्र प्रहरी नायव निरीक्षक गोविन्द सुवेदी, वरिष्ठ हबलदार कुलबहादुर घर्ती और जवान प्रेम मल्ल का भैरहवा मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है । तीनों की अवस्था चिन्ताजनक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed