Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साढे १२ लाख नये रोजगार की सिर्जना करेगी : नेपाली कांग्रेस धोषणापत्र

 


काठमांडू, २९ अक्टूबर – मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन में जनता किसी भी पार्टी या व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट क्यों दें ? सभी अपनी अपनी तरफ से अपनी बातों को रख रहें हैं । कोई कर रहा है कि वैदेशिक रोजगार में जाने वालों के लिए फ्री भिसा किया जाएगा तो कोई नये रोजगार की सिर्जना करेंगे । कितना करेंगे ये आनेवाला समय तय करेगा । इसी बीच नेपाली कांग्रेस पार्टी ने अपनी धोषणा पत्र भी जारी की है । धोषणा पत्र में कहा गया है कि आगामी पाँच वर्ष में साढेÞ १२ लाख नये रोजगार की सिर्जना की जाएगी ।
शनिबार सार्वजनिक चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सूचना प्रविधि, उद्योग, पर्यटन, निर्माण यातायात के क्षेत्र में वार्षिक साढेÞ २ लाख नए रोजगार सिर्जना करने का संकल्प लिया है ।
नेपाल श्रमशक्ति सर्वेक्षण के आँकड़ों के अनुसार नेपाल के करिब ७० लाख से ज्यादा जनसंख्या विभिन्न रोजगार और स्वरोजगार में आवद्ध है । वार्षिक पाँच लाख जनशक्ति श्रम बजार में आते हैं, लेकिन २०७७÷७८ में दर्ता हुए २०३ नये उद्योगों ने बस ११ हजार ८३३ रोजगार के लिए मात्र प्रस्ताव किया है तो लोकसेवा आयोग ने तीन हजार ७५४ लोगों के लिए मात्र विज्ञापन किया है ।
लाखों की संख्या में रोजगारी सिर्जना करके संरचनात्मक पहल करने की चाहत रखते हुए कांग्रेस ने आर्थिक क्षेत्र में विद्यमान नीतिगत, कानूनी और प्रक्रियागत अड्चन में व्यापक नये कदम को चलकर सुधार करके न्यूनतम ७ प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है ।
उन्होंने उद्योग, निजी क्षेत्र के छाता संगठन, तीन तह के सरकार और सीटीईभीटी के सामूहिक पहल में अप्रेनटिस सीप कार्यक्रम और रोजगार सिर्जना के लिए बजार की मांग अनुसार युवा द्वारा चुने गए तरुण सीप वृत्ति कार्यक्रम लाने के बारे में भी बताया है । साथ ही अपने धोषणापत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि असंवैधानिक रुप में प्रतिनिधि सभा का विघटन नहीं किया जाएगा । धोषणा पत्र में उल्लेख किया गया है कि दलों के आंतरिक विवादों और फरक दलों से उत्पन्न होने वाले द्वन्द्व या विवाद के कारण प्रतिनिधि सभा का विघटन नहीं किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *