Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेन्द्र राय की गाड़ी के कुचलने से एक भारतीय युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु, एक गंभीर घायल

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सर्लाही जिला क्षेत्र २से प्रतिनिधि सभा से चुनाव लड़ रहे महेन्द्र राय यादव की स्कार्पियो गाड़ी से कई ठोकर से एक युवक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है। मृतक सीतामढ़ी जिला के सोनबर्षा प्रखंड के बसंतपुर गांव निवासी २५बर्षीय नेक मोहम्मद है। वही गंभीर रूप से घायल मलंगवा – ९निवासी १०बर्षीयएकरामूल साफी है। मलंगवा अस्पताल में इलाज के बाद हालत देखते हुए उसे प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम भेजा गया है। ठोकर के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाडी पर हंसुआ हथौड़ा का झंडा लगा था। लोग रोकने की कोशिश की। सर्लाही जिला के उप पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गाड़ी की तलाश की जा रही है। घटना हुलाकी सड़क के ब्रह्मपुरी सखुवा के बीच घटी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com