विप्लव समूह ने किया चुनाव असफल बनाने का घोषणा

काठमांडू, १ नवम्बर । नेक्रविक्रम चन्द विप्लव नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ने घोषित चुनाव के विरुद्ध जाने का निर्णय लिया है । आगामी मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा चुनाव को असफल बनाने का घोषणा किया है । प्राप्त सूचना अनुसार कार्तिक ४ गते सम्पन्न पार्टी बैठक ने यह निर्णय किया है । आज काठमांडू में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में बताया गया कि पार्टी की ओर से चुनाव खारीज के लिए देशभर भण्डाफोर और प्रचार अभियान शुरु किया जाएगा ।

