Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू–१ में प्रकाशमान ने शुरु किया ‘डोर टू डोर’ अभियान

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ नवम्बर । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन में काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. १ मी सबसे अधिक चर्चित क्षेत्रों में से एक है । यहां नेपाली कांग्रेस से उम्मीदवार रहे प्रकाशमान सिंह ने आज से ‘डोर टू डोर’ अभियान अन्तर्गत मतदाताओं से मिलना शुरु किया है । आज सुबह पुराने बानेश्वर क्षेत्र से उन्होंने अपना अभियान शुरु किया ।
अभियन शुरु करने से पहले आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा कि शान्ति प्रक्रिया संबंधी कार्यभार पूरा होना बांकी है, संघीय शासन व्यवस्था को मजबूत बनाना भी है, इसीलिए उनकी उम्मीदारी है । उनका यह भी कहना है आज राजनीतिक स्थिरता भी आवश्यक है, इसके लिए वाम लोकतान्त्रिक गठबन्धन को चुनावी जीत भी आवश्यक है ।
काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से नेता सिंह इससे पहले तीन बार चुनाव जीत चुके हैं । लेकिन इसबार उनकी जीत सुनिश्चित नहीं है । क्योंकि यहीं से राप्रपा से रवीन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी से पुकार बम, नेपाल सुशासन पार्टी से रमेश खरेल चुनावी मैदान में हैं । सभी उम्मीदवार आम लोगों की नजर में चर्चित चेहरा भी है । इसीलिए काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र विशेष चर्चा का क्षेत्र भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed