Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धुनषा से पुलिस नायव निरीक्षक घूस रकम के साथ गिरफ्तार

 
सांकेतिक तस्वीर

धनुषा, ४ नवम्बर । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग टोली ने धनुषा जिला से एक पुलिस अधिकारी को घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया है । सीमा पुलिस कार्यालय जटही के प्रमुख तथा वरिष्ठ पुलिस नायब निरीक्षक (वरिष्ठ सई) देवकीलाल चौधरी को बर्दिबास से परिचालित अख्तियार टोली ने गिरफ्तार किया है ।
चौधरी के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने सेवाग्राही से ४ हजार रुपये घूस लिया है । नगराइन नगरपालिका वार्ड नं. २ जटही स्थित विनायक इन्टरप्राइजेज मदिरा पसल से उनको घूस रकम के साथ नियन्त्रण में लिया गया है । बताया गया है कि चौधरीके ऊपर आवश्यक अन्य अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *