Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही :चुनाव को लेकर मंसिर १ गते रात्रि से ४ गते तक सीमा सील रहेगा

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता । भैरहवा:आगामी मंसिर ४ गते होने वाले प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा सदस्य निर्वाचन को मद्धे नजर रखते हुए नेपाल भारत सीमा तीन दिन रहेगा सिल ।

नेपाल और भारत के सुरक्षा अधिकारी बीच शनिबार को भैरहवा में हुए वैठक में मंसिर १ गते रात्रि १२ बजे से मंसिर ४ गते रात्रि १२ बजे तक दोनो पक्ष द्धारा सीमा बन्द (सिल) करने का निर्णय हुआ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अक्टुबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

रुपन्देहीका प्रमुख जिल्ला अधिकारी अधिकारी भरतमणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। इसके अलावा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और द्विपक्षीय चिंताओं पर भी चर्चा हुई और ‘विगत के आम चुनाव जैसे इस चुनाव में भी ७२ घण्टा सीमा सिल करने का निर्णय हुआ हैं।

बैठक में रूपन्देही सहायक जिलाधिकारी रामचन्द्र आर्याल, एसपी रविन्द्र रेग्मी , सशस्त्र प्रहरी बल,भारत महराजगंज जिल्ला के डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ,एसएसबी और नेपाल- भारत की अन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com