Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने हटाया खान के भाषण पर बैन

 


काठमांडू, ६ नवम्बर –पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुई जानलेवे हमले में वो बाल बाल बचे हैं । आजकल वें बहुत चर्चे में भी हैं । इमरान पर हमले के बाद वें सत्ताधारी दल पर टिप्पणी करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहें हैं । पाकिस्तानी सरकार ने शनिवार को कुछ समय के लिए इमरान के भाषण को टेलिविजन पर प्रसारित करने से बैन कर दिया था । लेकिन कुछ ही घंटों के बाद में पाकिस्तानी सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया ।
बैन करने के कारण में बताया गया कि इमरान खान ने अपने मार्च के दौरान जो भाषण दिया था उसमें संस्थाओं के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए गए थे । ऐसे बयान को यदि प्रसारित किया जाता तो लोगों में नफरत फैलती और कानून–व्यवस्था के रख रखाव में भी दिक्कतें आ सकती थी । इसलिए कुछ समय के लिए ही बैन किया गया था इमरान खान के भाषण के प्रसारण को ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed