Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशवादी दल ने नेपाल से अबैध रूप से रह रहे रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी को निष्कासन की मांग

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर
सुनसरी के देवानगंज में दो समुदायों के बीच हुई झडप पर एक कांवरिया की मृत्यु तथा दर्जनों कांवरिया की मृत्यु पर मधेशवादी दल यथा जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, राष्ट्रीय निर्माण दल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।इस विकट परिस्थिति में सभी नेपाली को आपसी भाईचारा तथा सद्भाव कायम करने की बात कही है।प्रेस विज्ञप्ति में सुरक्षाकर्मी द्वारा दमनकारी नीति अपनाने, घटना की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने, मृतक को शहीद घोषणा करने, परिवार को रोजगार के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद करने, घायलों को उचित इलाज की मुहैया कराने,अबैध रूप से रह रहे रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी मुस्लिम को पहचान कर नेपाल से बाहर निकालने जैसी बातें प्रेस विज्ञप्ति में शामिल है।प्रेस विज्ञप्ति जसपा नेपाल के संयोजक महंत ठाकुर, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ.सी.के.राउत, राष्ट्रीय निर्माण दल के अध्यक्ष समीम अंसारी तथा तथा संविधान सभा सदस्य राम कुमार शर्मा का हस्ताक्षर हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com