कांवरिया की हत्या के बिरोध में राष्ट्रीय एकता दल द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
सुनसरी जिला के कप्तान गंज में कांवरिया की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय एकता दल के संयोजक विनय यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ काठमांडू के माइतीघर में गुरुवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है। मृतक कांवरिया को शहीद घोषणा करने, परिवार को मुबाअजा, घायलों को सरकार द्वारा उचित इलाज, मुस्लिम आयोग को समाप्त करने, रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी मुस्लिम जो अबैध रुप से जनकपुरधाम में रह रहे हैं। उसे तुरत नेपाल से निकालने जैसे अन्य बातों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख है।

