एमाले और जसपा के सिद्धान्त, विचार और अवधारणा अपने अपने जगह में कायम रहेगी : उपेन्द्र यादव

काठमांडू, ६ नवम्बर – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया कि नेकपा एमाले के साथ चुनाव के लिए मात्र गठबन्धन किया गया है । प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनाव के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पत्र सार्वजनिक करने के बाद पत्रकारों की जिज्ञासा में उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि– एमाले के साथ उसके सिद्धान्त, विचार और अवधारणा के साथ गठबन्धन नहीं है , चुनाव में सिट तालमेल के लिए ही केवल गठबन्धन किया गया है ।
अध्यक्ष यादव ने एमाले और जसपा के सिद्धान्त, विचार और अवधारणा अपने अपने जगह में कायम रहेगी । ये सिर्फ चुनावी तालमेल है । उन्होंने कहा कि – ‘एक दो जगहों में तालमेल करने से अपनी धारणा में परिवर्तन नहीं आएगा । जसपा जिस सिद्धान्त और विचार से संघर्ष करती आई है, उसी में कायम रहेगी । नागरिकता के विषय में जसपा ने जो धारणा बनाई है यह उसी पर कायम रहेगी ।’
नागरिकता विधेयक दोनों सदन से पारित होने के बाद भी भए उसे राष्ट्रपति द्वारा प्रमाणीकरण नहीं करने से राजनीतिक सङ्कट उत्पन्न हुई है ।‘राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को नागरिकता विधेयक को प्रमाणीकरण नहीं करने के कारण से विभिन्न तरह के उठाए गए हैं । उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘सिस्टम को कोल्याप्स नहीं होने देने के लिए राष्ट्रपति को विधेयक को प्रमाणीकरण करना चाहिए था । सहमति में सरकार द्वारा किए गए हरेक निर्णय को राष्ट्रपति द्वारा प्रमाणीकरण करना चाहिए ।’
राष्ट्रपति चाहे किस्ी भी पार्टी की सिफारिस में हो उन्हें जनता के हित में ही काम करना चाहिए । उन्होंने यह भी बताया कि पाँच दलीय गठबन्धन बनाने में जसपा की मुख्य भूमिका है लेकिन सिट में बात नही मिलने के कारण अपनी पार्टी से गठबन्धन छोड़ दिया । जसपा ने प्रतिनिधि सभा के लिए ८१ और प्रदेश सभा के लिए १४४ सिट में उम्मीदवारी दी है । जसपा अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी है ।

