Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज देव दीवाली, देव दीपावली पर दीपदान का महत्व

 

 

इस साल पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दीपावली को एक दिन पहले मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। ऐसे में देव दीपावली इस साल 7 नवंबर 2022 को है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने व दीपदान का विशेष महत्व है।

देव दीपावली पर दीपदान का महत्व-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके दीपदान का विधान है। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन दीपदान करने से जीवन में संपन्नता व सुख-समृद्धि आती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढें   कोई भी सहज रास्ते से राजनीतिक उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता – महन्थ ठाकुर

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली-

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने काशी में दीये जलाए थे। यही कारण है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में हर दिवाली मनाई जाती है। क्योंकि ये दिवाली देवताओं ने मनाई थी, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है।

देव दीपावली 2022 शुभ मुहूर्त-

प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त – 05:14 पी एम से 07:49 पी एम
अवधि – 02 घंटे 35 मिनट
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 07, 2022 को 04:15 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – नवम्बर 08, 2022 को 04:31 पी एम बजे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com