बार–बार संसद् को भंग करने वालों को वोट नहीं करें –चित्रबहादुर केसी

काठमांडू, ८ नवम्बर – बागलुङ में आयोजित चुनावी अभियान को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रीय जनमोर्चा के अध्यक्ष चित्रबहादुर केसी ने कहा – नेकपा ९एमाले०को भोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है । उन्होंने बागलुङ की जनता से आग्रह किया कि बार–बार संसद् को भंग करने वालों को वोट नहीं करें ।
सत्ता गठबन्धन की ओर से प्रतिनिधि सभा में बागलुङ–१ के उम्मीदवार भी हैं केसी । उन्होंने कहा कि अभी के पाँच दलीय गठबन्धन संविधान की रक्षा के लिए बनाया गया है और दाबा किया कि मंसिर ४ गते के निर्वाचन में प्रतिगमन होगा ।
’एमाले को अब भोट मांगने का अधिकार ही नहीं है । केपी ने नैतिक अधिकार खो दिया है , बार–पटक संसद् को भंग करने वालें को अब जनता सिखाऐगी । अध्यक्ष केसी ने कहा –गठबन्धन संविधान की रक्षा और लोकतन्त्र बचाने के लिए बनाया गया है । अब वें जितना भी चिल्लाएं ,मंसिर ४ के बाद सबकुछ सामने आ ही जाएगा । वैसे भी नेपाली जनता ने ओली को पहचान लिया है ।
आगामी निर्वाचन प्रतिगमन और अग्रगमन में बीच की प्रतिस्पर्धा होगी । प्रतिगमन के विरुद्ध में और राष्ट्रियता के पक्ष में देश को बचाने में अपनी अहम भूमिका को जताते हुए दाबा किया कि मैं सहज रूप में चुनाव जीत जाउँगा । नेता केसी ने कहा कि भले ही वो संसद में नीति बनाने के लिए ही जाएंगे, लेकिन वों नागरिकों को विकास से जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे । जनता विकास की खोज में है जिसे उन्होंने महसूस किया है । इसलिए राष्ट्रीय योजना को पूरा करने के लिए स्वयं की ओर से प्रतिबद्धता जताई है । उन्होंने दाबा किया है कि इस बार प्रतिगमन को हराने और लोगों की आजिविका के पक्ष में संसद में अपनी आवाज उठाने के लिए चुनाव लड़ रहें हैं ।

