जनता से सावधानी अपनाने की अपील की है स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने

काठमांडू, ८ नवम्बर –मंसिर ४ गते को होने वालें चुनाव को लेकर प्रत्येक जगहों पर आम सभा, यानी भीड़भाड़ हो रही है जिसे लेकर स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय चिंतित है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने कोभिड १९ के संक्रमण कायम ही है इसलिए निर्वाचन केन्द्रित गतिविधि में भीड़भाड़ होने के समय में भी सावधानी अपनाने का आग्रह किया है । मन्त्रालय ने कोभिड १९ को संक्रमण कायम ही है इसलिए इस संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ कम करने और जनस्वास्थ्य के मापदण्ड अपनाने का आग्रह किया है ।
मंगलबार को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के सहायक प्रवक्ता डा. समीर कुमार अधिकारी ने निर्वाचन केन्द्रीत कार्यक्रमो में भीड़भाड़ करने से कोभिड १९ का संक्रमण दर बढ़ सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी देश में कोभिड संक्रमण का दर बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन यह भी सत्य है कि वो बिल्कुल ही खत्म नहीं हुआ है ।
उन्होंने भीड़भाड़ ज्यादा होने से अन्य प्रकार के संक्रामक रोग भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है इसलिए सावधानि अपनाना जरुरी है । डॉ. अधिकारी ने कोभिड १९ विरुद्ध के खोप नहीं लगाए हुए व्यक्तियों को भीड़भाड़ वालों जगहों में नहीं जाने का भी आग्रह किया है ।
इसी तरह उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी रुप में कोभिड १९ का संक्रमण घट गया है । देश में भी विगत के कुछ समय से सहज ही अवस्था है । लेकिन फिर भी संक्रमण कायम रहने की अवस्था में जोखिमपूर्ण भेरियन्ट आने की सम्भावन के कारण सावधानी अपनाने की आवश्यकता है । डॉ. अधिकारी ने देश में अभी भी ६ सौ के आसपास कोभिड १९ संक्रमित हैं ।
डॉ. अधिकारी के अनुसार अभी तक ६ करोड़ से ज्यादा मात्रा में खोप नेपाल ने प्राप्त किया है । जिसमें से साढेÞ ५ करोड़ को मात्रा ही खोप लग पाने का तथ्यांक है ।
उन्होंने बताया कि ८० लाख बुस्टर मात्रा का प्रयोग हुआ है, कोभिड १९ विरुद्ध के खोप सरकार सँग बाँकी रहने की भी जानकारी दी है । सर्वसाधारणों को नियमित रुप में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के स्वास्थ्य संस्था और स्वास्थ्यकर्मीयों से सम्पर्क कर कोभिड १९ विरुद्ध के खोप लगाने के लिए भी डॉ. अधिकारी ने आग्रह किया ।

