Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के बाद भी देउवा ही प्रधानमन्त्रीः डा. महत

 
डा. प्रकाशशरण महत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. प्रकाशशरण महत ने दावा किया है कि मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न होनेवाला चुनाव के बाद भी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में ही नयां सरकार बननेवाला है और शेरबहादुर देउवा ही प्रधानमन्त्री बनेंगे । प्रेस युनियन मकवानपुर द्वारा आज मंगलबार हेटौडा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
पत्रकारों से डा. महत ने कहा– ‘स्थिरता के लिए नेपाली कांग्रेस नेतृत्व की गठबंधन आवश्यक है । आज भी हमारे पास बहुमत नहीं है, लेकिन शेरबहादुर देउवा का कहना है कि सभी को मिलाकर लेजाना चाहिए । १६५ सिटों में से ९१ सिटों में नेपाली कांग्रेस है, बांकी ७४ सिटों में बांकी ४ दल है । नेतृत्वदायी भूमिका स्वभाविक रुप में नेपाली कांग्रेस की रहेगी ।’
डा. महत ने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री देउवा में बात करने की स्वाभाव नहीं है, वह काम करना जानते हैं, लेकिन एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली सिर्फ बातें करते हैं, काम कुछ भी नहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com