मोहम्मद इस्तियाक राई से निर्वाचन आयोगने मांग लिया स्पष्टीकरण

काठमांडू, ८ नवम्बर । बाँके निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी देनेवाले मोहम्मद इस्तियाक राई से निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण मांग लिया है । राई जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की ओर से उम्मीदवार हैं । आरोप हैं कि उन्होंने चुनावी प्रचार–प्रसार के दौरान डुडुवा गांवपालिका के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी (पप्पू) के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है । राई को २४ घण्टों के भीतर स्पष्टकरण देने के लिए आयोग ने एक पत्र लिख कर कहा है ।

