Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अररिया सिविल कोर्ट का पेशकार जोगबनी निवासी उमेश प्रसाद का निधन

 


माला मिश्रा जोगबनी (भारत नेपाल सीमा क्षेत्र ) । जोगबनी निवासी अररिया सिविल कोर्ट का पेशकार उमेश प्रसाद का निधन हो गया । वे कुछ माह से लिभर कैंसर से पीड़ित थे । उनका उपचार मुम्बई और मुजफ्फरपुर से चल रहा था । पिछले एक माह से वह जोगबनी स्थित घर पर ही थे । वे अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी सहित एक पुत्र 21 वर्षीय सन्नी कुमार , 24 वर्षीय लड़की वैशाली कुमारी को छोड़ गए । मंगलवार को जोगबनी के परमान नदी स्थित मीरगंज घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया । इस मौके पर उनके स्कूल समय का कई मित्र , शुभचिन्तक व समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे । उनके असामयिक निधन पर कई जनप्रतिनिधियों शोक सम्बेदना जताते हुए कहा कि वे काफी मिलनसार ब्यक्ति थे । मृतक के भाय जोगबनी नगर पंचायत के पूर्व भिसी नरेश प्रसाद , गणेश प्रसाद , अजय प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com