स्कारपियो के ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु

काठमांडू, ८ नवम्बर –रूपन्देही के लुम्बिनी साँस्कृतिक नगरपालिका–३ लंकपुर स्थित सड़क में लु ३ च ३११४ नम्बर के स्कारपियो से ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।
मृत्यु होने वाला व्यक्ति साईकल यात्री कोटही माई गाउँपालिका–१ का वासी ४५ वर्षीय महेन्द्र भर है । उसकी सोमबार को ही मृत्यु हो गई है ।
ठोकर लगने से वो गंभीर रुप से घायल हो गया था । उसे भिम अस्पताल भैरहवा में उपचार के लिए ले जाया गया मगर उपचार के ही क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई । स्कारपियो चालक को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

