Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी सभा में पूर्व मंत्री विरोध खतिवडा के ऊपर मारपिट

 
विरोध खतिवडा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ नवम्बर । चुनावी सभा में सहभागी हो रहे एकीकृत समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री विरोध खतिवडा के ऊपर मारपिट हुई है । मकनवापुर निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवार रहे खतिवाडा के ऊपर मनहरि गांवपालिका–४ मसिने में आज आयोजित चुनावीसभा में सहभागी होते वक्त हेटौडा उपमहानगरपालिका–२ निवासी ५५ वर्षीय पुरुषोत्तम खड्का ने आक्रमणा किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार चुनावीसभा में सहभागी होने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही खतिवडा के ऊपर आक्रमण हुआ था । प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि अपनी गाडी से निचे उतरते ही खड्का ने उनके ऊपर आक्रमण कर मारपिट की । खतिवडा के ऊपर मारपिट करनेवाले खड्का को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है ।
पुलिस ने कहा है कि खड्का ने मादक पदार्थ सेवन किया है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण खड्का ने खतिवडा के ऊपर आक्रमण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com