नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार थापा का निधन
विराटनगर, ९ नवम्बर । मोरङ निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ (क) से प्रदेशसभा सदस्य के लिए उम्मीदवारी देनेवाले शेखरचन्द्र थापा का निधन हो गया है । थापा नेपाली कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार रहे थे । निमोनिया से पीडित थापा का निधन विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में हुआ है ।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार थापा के बदल में नयां उम्मीदवार मनोनयन की सुविधा दी जा रही है । कानून में भी यही व्यवस्था है कि अगर किसी उम्मीदवार का निधन हो जाता है तो संबंधित दल को दूसरे उम्मीदवार मनोनयन की सुविधा दी जाती है । इसके लिए आयोग ने प्रक्रिया भी शुरु किया है । बताया गया है कि तत्काल के लिए निर्वाचन कार्यतालिका में कुछ परिवर्तन किया जाएगा, लेकिन उक्त क्षेत्र में मार्गशीर्ष ४ गते ही चुनाव सम्पन्न किया जाएगा ।

