उम्मीदवार डा. तोसिमा को आयोग का निर्देशन– घंटी न बजाएं, इससे ध्वनी प्रदूषण होता है
काठमांडू, ९ नवम्बर । निर्वाचन आयोग ने ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ के उम्मीदवार डा. तोसिमा कार्की को निर्देशन दिया है कि वह घंटी बजाए बिना चुनावी प्रचार प्रसार करें । आयोग ने कहा है कि घंटी बजाकर चुनावी प्रचार–प्रसार होने के कारण ध्वनी प्रदूक्षण हो रहा है ।
स्मरणीय है, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की ओर से चुनावी प्रचार–प्रसार करते वक्ता डा. कार्की अपनी चुनाव चिन्ह घंटी लेकर चलती है और घंटी बजाकर मतदाताओं से मत मांगती है । कल मंगलबार निर्वाचन आयोग में आयोजित सर्वदलीय बैठक में कुछ दलों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार घंटी बजाकर ध्वनी प्रदूषण कर रहे हैं और चुनावी आचार संहिता का उलंघन भी कर रहे हैं ।
लेकिन आयोग आयोग ने दावा किया है कि उनको ऐसी कोई भी निर्देशन नहीं दी गई है ।

