ओली ने रैप गीत सार्वजनिक किया है

काठमांडू, १२ नवम्बर – कहते हैं युवाओं का यदि मन जीतना है तो उनके पसंद को अपना लिया जाए । और इसमें नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली एक कदम आगे ही हैं । उन्होंने समय अनुरुप अपने आप को ढ़ाला और मध्यरात में ठमेल के एलओडी क्लब में पहुँच कर ओली ने रैप गीत सार्वजनिक किया है । रैप गीत के बोल ‘केपी बा’ है
ओली ने इस कार्यक्रम में युवा पुस्ता को मन पसंद रैप गीत सार्वजनिक कर सामाजिक सञ्जाल द्वारा जानकारी दी है । ओली ने क्लब में करिब ४० मिनेट बिताया ।
खासकर यह गीत चुनाबी प्रचार को ध्यान में रखकर बनाया गया है । इसमें ओली का गुणगान है । गीत सार्वजनिक कार्यक्रम में एलओडी नाइट क्लब में बहुत संख्या में युवाओं की उपस्थिति थी ।
ओली आज चुनावी सभा को सम्बोधन करने के लिए सुदूरपश्चिम प्रदेश जाने वाले हैं । ओली आज सुबह ११ बजे डोटी के दिपायल, २ बजे कैलाली के अत्तरिया में और ४ बजे लम्की के चुनावी सभा को सम्बोधन करेंगे ।

