अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने को लेकर मांगी माफी
वाशिंगटन (अमेरिका), एएनआइ।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र COP27 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बाइडेन ने सीएनएन के हवाले से कहा, “देश में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया और अमेरिका को ये परविर्तन दुनिया के और देशों के लिए लाना होगा। जलवायु के लिए अमेरिका एक भरोसेमंद और समिति वैश्विक नेता है।
बाइडेन ने अपने भाषण के दौरान पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर होने को लेकर माफी भी मांगी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कारण अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो गया था। पेरिस जलवायु समझौते में शामिल होने को लेकर बाइडेन ने कहा कि “हम एक बार फिर पेरिस समझौते में शामिल हो गए हैं। हमने जलवायु सम्मेलन आयोजित किए और फिर से स्थापित हुए। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि ” मैं माफी मांगता हूं कि हम कभी पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो गए थे”।
बाइडेन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका वर्ष 2030 तक अपने उत्सर्जन लक्ष्यों को पूरा कर लेगा। जीवाश्म ईंधन से हटने के कारणों में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को भी बताया। बाइडेन ने कहा, “रूस का युद्ध केवल जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता से दुनिया को बदलने की आवश्यकता की तात्कालिकता को बढ़ाता है। बाइडेन ने अन्य देशों को भी जिम्मेदारी के रूप में उत्सर्जन से उत्पन्न चुनौती के लिए कदम उठाने को कहा। बाइडेन ने कहा, “जलवायु संकट मानव सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और ग्रह के जीवन के बारे में है।”


