Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 12 लोगों की मौत

 

अबुजा, एपी।

सांकेतिक तस्वीर

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक पेट्रोल टैंकर पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिर उसमें आग लगने से विस्फोट हो गया, जिसमें दर्जन भर लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टैंकर का ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात कोगी राज्य के ओफू काउंसिल क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क पर टैंकर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद, वह एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे आग लग गई और विस्फोट हुआ। कोगी पुलिस कमांड के साथ विलियम ओवे आया ने कहा कि टैंकर ने रास्ते में कारों टक्कर मारा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग टैंकर की आग की चपेट में आ गए, जिस वजह से उनलोगों की मौत हो गई।

यह भी पढें   लामिछाने सहित अन्य नेताओं द्वारा वाहनों में काले शीशे का प्रयोग

पुलिस कर रही है पीड़ितों की पहचान
नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के बीसी काज़ीम ने कहा कि दुर्घटना में अन्य लोग घायल हो गए। काज़ीम ने कहा कि सड़क पर दुर्घटना वाली जगह की घेराबंदी कर दी गई है और सड़क सुरक्षा कर्मी पीड़ितों की पहचान के लिए जानकारी जुटा रहे हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *