Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

 

काठमांडू, आषाढ़ २१ – फीफा विश्वकप २०२६ में सह आयोजक राष्ट्र कनाडा विश्वकप से बाहर हो गया है । मोरोक्को से ३–० से पराजित होने के साथ ही कनाडा विश्वकप से बाहर हो गया है ।
खेल का पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था । दूसरे हाफ के ५० वें मिनेट में अजेडिन ओनहायी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई । अकरफ हकिमि द्वारा दिए गए पास को अजेडिन ने गोल में परिणत किया । उन्होंने खेल के ८२ वेँ मिनेट में एक और गोल किया । खेल के अतिरिक्त समय में सुफियान रहिमि ने गोल कर स्कोर को ३–० तक पहुँचाया ।
खेल में मोरोक्को के स्टार खिलाड़ी इसामेल साइबेरी चोट के कारण बाहर हो गए थे । कनाडा और मोरोक्को दोनों की टीमों को मिलाकर ६ खिलाडि़यों को पीला कार्ड भी मिला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *