नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप
नेपाल में आज शाम करीब 7:57 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र सतह से 9 किलोमीटर की गहराई पर था. यह भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर सहित भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए.
वहीं ईएमएससी ने ट्वीट करके बताया कि नेपाल के डडेलधुरा से 69 किलोमीटर पूर्व में 9 मिनट पहले यानी स्थानीय समय 20:12 बजे (भारतीय समय 7:57 बजे) भूकंप के महसूस किए गए. यह स्थान उत्तराखंड में जोशीमठ से 212 किलोमीटर दूर है.
नेपाल में आज शाम करीब 7:57 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया.
इससे पहले शाम साढ़े पांच बजे के करीब उत्तराखंड में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता नापी गई 3.4 नापी गई. इस भूकंप का केंद्र ऋषिकेश के पास बताया जा रहा है.
नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है. फिलहाल इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिल सकी है.

