ओली ने किया देउवा पर प्रश्नों का बौछार, सत्ता गठबन्धन को सियार और एमाले को सिंह बताया
काठमांडू, १३ नवम्बर –नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने सत्ता गठबन्धन को सियार और एमाले को सिंह की संज्ञा दिया है । रविवार सुर्खेत में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ओली ने इस बार का निर्वाचन सामान्य अवस्था के जैसे सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं हो रहा है ।
ओली ने कार्यक्रम में कहा कि –मंसिर ४ को होने वाली निर्वाचन इससे पहले होने वाले सामान्य निर्वाचन जैसा नहीं है । देश के भाग्य भविष्य निर्धारण करने का यह चुनाव है । इसलिए राजनीतिक रंगमञ्च में इस चुनाव को विशेष अर्थ रखने वाला महासंग्राम के रुप समझना चाहिए । उन्होंने कहा कि – देश बचाने, देश के सार्वभौम सत्ता को बनाए रखना, मजबूत राष्ट्रीय शक्ति बनाने के नाम पर बने गठबन्धन ने अलग–अलग घोषणापत्र लाकर जनता को आश्चर्य और असमंजस में रख दिया है ।
उन्होंने कहा कि – देशी विदेशी शक्ति मिलकर एमाले को कमजोर बनाने का प्रयास कर रही है लेकिन एमाले कमजोर नहीं होगी । देशी विदेशी प्रतिक्रिया वादी शक्ति मिलकर एमाले के विरुद्ध मोर्चावन्दी और घेरावन्दी कर रही है । सौ सियार मिलकर भी एक सिह को नहीं घेर सकता है । ओली ने कार्यक्रम में देउवा सरकार से प्रश्न भी किया कि पाँच बार सरकार बनाने के बाद उन्होंने देश के लिए क्या क्या काम किया है ?
उन्होंने स्पष्ट कहा कि –‘शेरबहादुरजी से मैं कहना चाहता हूँ कि जहाँ आप खड़े हैं वहाँ के अगल बगल, दायां बायां , आगे पीछे देखें कि एमाले ने क्या काम किया है । अगर वहाँ भी नहीं दिखता है तो महिला और स्कूल जाने वाले बाल बालिका को पुछे तो एमाले ने जो काम किया है पता चल जाएगा ।


