सामाजिक कार्यकर्ता घनश्यामजी राठी बने मारवाडी सेवा समिति के महासचिव

हिमलिनी प्रतिनिधी मोरंग नेपाल ! बिराटनगर । सामाजिक कार्यकर्ता घनश्यामजी राठी नेपाल के मारवाड़ी सेवा समिति, बिराटनगर की कार्यसमिति में सर्वसम्मति से महासचिव पद पर नियुक्त किए गए है ।
बिभिन्न संस्थाओं में सेवा देते आ रहे श्री राठी स्वास्थ्य सेक्टर में माहेश्वरी समाज बिराटनगर द्वारा संचालित महेश होमियो दातब्य औषधालय की सेवा सम्बत २०७२ से लगातार करीबन आठ साल संयोजक पद पर रहके ब्यवस्थापन में अपना समय समाज के लिए दिया है। श्री राठी जी का सेवाभाव में विशेष रुचि रहती है। मिलनसार स्वभाव के श्री राठी सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लेते आ रहे है । श्री राठी जी के महासचिव बनने पर कई संस्था के द्वारा बधाई दिया गया है ।सक्षम नारी सशक्तिकरण समिति लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माला मिश्रा , भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा ने भी उनके सफल कार्यकाल का शुभकामना के साथ साथ हार्दिक बधाई दिया है ।

