Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं 37बर्षो से सेवा किया हूं, मेरी जीत सुनिश्चित : राज नारायण साह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मैं 37बर्षो से जनता की सेवा में लगा हूं। इसलिए मेरी जीत सुनिश्चित हैं। बिरोधियों का काम हैंअनर्गल प्रचारबाजी करना। उपयुक्त बातें सर्लाही दो से नेकपा एमाले तथा जसपा के संयुक्त उम्मीदवार राज नारायण साह ने मंगलवार की रात अपने आबास पर हिमालिनी को कहा।
उन्होंने कहा कि महेन्द्र राय यादव का लंबे समय तकसांसद रहने के बाद तक इस क्षेत्र के बिकास में क्या योगदान है। किसी से छिपा नहीं है। एक किलोमीटर सड़क नही बनाया। हुलाकी सड़क निर्माण में भारतीय ठीकेदार से कमीशन मांगा। नतीजा आज तक हुलाकी सड़क नही वन पाया है। महोतरी, सर्लाही का ही चार नंबर क्षेत्र में हुलाकी सड़क का पक्की करण हो गया है। इस क्षेत्र में एक सप्ताह बाइक से आपसफर कीजिए। धूल की गुब्बार से आपका कपड़ा तो गंदा होगा ही फेफड़ा भी गंदा हो जाएगा। आप दमा का मरीज बन सकतेहैं। राजेन्द्र महतो को धनुषा क्षेत्र तीन की जनता के बीच भरोसा उठ गया था इसलिए इस क्षेत्र में आया। लेकिन यहां की जनता भी इस बहुरुपिया को सबक सीखने के लिए तैयार है। दोनो गिरगिट की तरह पार्टी बदलते हैं। जिधर खीर उधर फिर।
मंत्री की गाढी भ्रष्टाचार का पैसा से मतदाता का वोट खरीद रहे हैं।
मैं एक किसान का बेटा हूं। मैं जनता का सेवा किया हूं। इसलिए सर्लाही कीजनता मूझे अपार प्यार दे रहा है।
राज नारायण साह ने कहा कि एमाले तथा जसपा की गठवंधन काफी मजबूत हैं। हम सभी सीट जीतने जा रहे हैं।
रघुबीर महासेठ द्वारा आपको एमाले से प्रत्याशी बनाने के लिए दबाव बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि वे नहीं चाह रहे थे कि(मैं) राजनारायण चुनाव लड़ूं। । ओली जी ने चुनाव की तिथि कीघोषणा से पहले ही वे मूझे चुनाव लड़ने के लिए बोला था। रघुबीर महासेठ तोअपनी जाति(राजेन्द्र महतो) को जीताने के लिए हमारे क्षेत्र में मतदाता को फोन के माध्यम से डिस्टर्व कर रहे है। अपने आदमी को लगा दिएहै। वे सामंतवादी सोच के हैं। उन्ही के कारण जमीन से जुड़े नेता प्रभु साह ने एमाले को परित्याग किया है। वे समझ गये थे कि उनके रहने से मेराकद कम हो जाएगा। मधेश के सर्वमान्य नेता प्रभु साह होगे। धनुषा जिला के तिनकोरिया चौक में उमाशंकर अड़गरिया के पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में पार्टी के स्थायी कमेटी के सदस्य प्रभु साह को अग्र पंक्ति में न विठाकर दुसरे पंक्ति बैठाने मंच से नहीं बोलने देकर प्रभु साह को अपमानित करने का काम किया। वे चांदी की मचम्मच से अन्नप्रसन्न नेता नहीं है।
धनुषा से मियां बीबी के लड़ने के बारे उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी के आलाकमान की बात है किस को टिकट दें या न दें। लेकिन जूली महतो हाउस बाइफ नहीं है। धनुषा क्षेत्र तीन में 2069के चुनाव लड़ चुकी है लेकिन मत पेटिका के हेराफेरी से वे चुनाव हार गयी। वे बिमलेन्द्र निधि से मामूली मत से हार गयी। जव तक मंत्री रही। महिला, बाल बालिका तथा बृद्धि के हक हित के लिए काम किए। इस बार वे अधिक बोट से चुनाव जीत रही है। वह एक साहसी महिला है।
राजनारायण साह ने उदास मन से कहा कि मधेश में जातिवाद का जहर फैल चुका है। यह प्रजातंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। अब तो कितना भी योग्य है। जाति और पैसा में कमजोर है। आप चुनाव नहीं जीत सकतेहैं। लेकिन भारत की तरह यहां भी जाति , धर्म से उठकर विकास के मुद्दे पर प्रतिनिधि चुने जायेंगे।
रघुबीर महासेठ के द्वारा एक हाथ में सिंदूर एक हाथ में नागरिकता की बात को उन्होंने बिरोध किया। उन्होंने कहा कि जब आप खासकर भारत की बेटी को बहू बनातेहै तो उसे देश का नागरिक बनाना होगा। सात साल नहीं तीन साल के बाद उसे नागकरिता दें ताकि तीन सालो में नेपाल के भौगोलिक, राजनिति, भाषा से पूर्ण अबगत हो जाये। यह मेरी निजी राय है। राज नारायण साह ने कहा कि एमाले हमेशा जन्म सिद्ध नागरिकता प्राप्त नेपाली नागरिक के संतान को बंशज नागरिकता मिले इसके पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता के लिए अग्नि परीक्षा है की वे दल बदलू, जाति की राजनीति करने बाले, क्षेत्र बदलने को जीताते हैं या जो बेटा 37बर्षो से जात, धर्म तथा पार्टी से उपर उठकर 24घंटे क्षेत्र की सेवा में लगेहै उन्हे मौका देते है। इसका भी अग्नि परीक्षा हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com