Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरुवार रात के १२ बजे से भारत-नेपाल के सभी नाका बंद होंगे

 

काठमांडू, ३० कार्तिक –मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन में सुरक्षा को ध्यान कें रखते हुए मंसिर १ गते गुरुवार मध्य रात से भारत के साथ के सभी नाका बन्द होंगे । गुरुवार रात के १२ बजे से लेकर ४ गते मंसिर रविवार निर्वाचन के दिन शाम तक नाका बन्द करने को सरकार ने भारतीय अधिकारी के सात समन्वय किया है ।
चुनाव के समय में नाका बन्द करने के लिए भारतीय पक्ष से भी आग्रह किया जा चुका है । ये जानकारी गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता फणीन्द्रमणि पोखरेल ने दी है । निर्वाचन के ७२ घन्टा पहले नाका बन्द होने लेकिन अत्यावश्यक अवस्था में आना जाना किया जा सकता है ।
इसी तरह निर्वाचन के लिए सरकार ने दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी देने का भी निर्णय किया है । मतदान के दिन ४ मंसिर गते और उसके दूसरे भी सार्वजनिक छुट्टी का निर्णय किया गया है । मतदान के दिन कर्मचारी को बहुत देर तक काम करना होगा और उसके बाद ५ की सुबह कार्यालय में जाकर काम करना कठिन होने के कारण ५ गते को भी छुट्टी का निर्णय किया गया है ।
निर्वाचन के एक दिन ३ गते मंसिर शनिबार पर जाता है ये दिन सार्वजनिक छुटेटी होती ही है । मतदान स्थल बने हुए विद्यालय में २ से ५ मंसिर तक छुट्टी होने का निर्णय किया गया है । अधिकांश मतदान स्थल विद्यालय में ही है । ३० वैशाख को हुई स्थानीय निर्वाचन में केवल मतदान के दिन ही सार्वजनिक छुट्टी दी गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *