Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालीवुड जगत की मशहूर अदाकारा तबस्सुम गोविल दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन

 

नवम्बर 19/22

सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

तबस्सुम गोविल सिनेमा जगत में कभी किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं। उनका जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। दावा किया जाता है कि तबस्सुम ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह जब पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तब वह महज तीन साल की थीं। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढें   अकेलापन -- शक्ति या कमजोरी : निशा अग्रवाल

सिनेमा के अलावा तबस्सुम का नाम टीवी की दुनिया में भी काफी ऊपर रहा है। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। अभिनेत्री के इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था। इसी वजह से यह शो दूरदर्शन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *