भक्तपुर–२ में मतगणना स्थगित
भक्तपुर, २० नवम्बर । आम निर्वाचन– २०७९ की मतगणना कार्य शुरु हो चुका है । मुस्ताङ जिला से तो परिणाम भी आ चुका है । लेकिन कई जगहों में मगणना शुरु भी नहीं हुआ है । ऐसे ही क्रम में भक्तपुर जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में मतगणना स्थागित हो गया है । यहां आज सुबह २ बजे से ही मतगणना शुरु हुई थी । लेकिन सदर और मदर मत के संबंध में विवाद होने के कारण यहां मतगणना ही स्थगित हो गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार भक्तपुर–२ में ९१ हजार ९११ मतदाता थे, लेकिन ५६ हजार ७७५ मतदाताओं ने ही मत दिया है । प्रारम्भीक मतगणना में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार दुर्लभ थापा आगे हैं, उन्होंने २ हजार २३० मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेकपा एमाले के नेता महेश बस्नेत ने १ हजार ६३२ मत प्राप्त किया है और तीसरे स्थान पर रहे राप्रपा के उम्मीदवार मोहन केसी ने १२३ मत प्राप्त किया है ।

