Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्ताङ से २९ वर्षीय नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार गौचन विजयी

 
योगेश गौचन, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० नवम्बर । आम निर्वाचन– २०७९ का चुनावी परिणाम आना शुरु हो गया है । इसी क्रम में सबसे पहले मुस्ताङ जिला का परिणाम सार्वजनिक हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार मुस्ताङ से नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश गौचन थकाली निर्वाचित हो गए हैं । निर्वाचित गौचन सबसे कम्रवाले उम्मेदवारों में से भी हैं, उनका उम्र २९ साल की है । उन्होंने ३ हजार ९९२ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी प्रेम प्रसाद तुलाचन ने ३ हजार ७८ मत प्राप्त किया है । यहां राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार सुदेश गुरुङ ने ८७ मत प्राप्त किया है और राप्रपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार शेरचन ने ५३ मत प्राप्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *