Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सी. के. राउत की उपेन्द्र यादव से प्रारंभिक रुझान में अग्रता बरकरार

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के प्राय:सभी जिलों में मतगणना देर शाम तक शुरू हो जाएगी। कुछ जिलो के निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना शुरू हो गया। तथा प्रारंभिक रूझान भी आना शुरु हो गया है। सप्तरी दो पर पूरे नेपाल की निगाह टिकी हुई है। उस क्षेत्र से पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव तथा जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा.सी. के. राउत तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से जय प्रकाश ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा रूझान के मुताबिक जनमत के सी. के. राउत को 3016मत मिले है। वही उपेन्द्र यादव को 1170मत मिले है। इसी प्रकार लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश ठाकुर को661मत मिले है। डा. सी. के. राउत उपेन्द्र यादव से 1856मत से आगे है। धनुषा क्षेत्र तीन से एमाले के उम्मीदवार पूर्व मंत्री जूली महतो जनमत पार्टी के उम्मीदवार श्याम किशोर साह से तीन सौ 20मत से आगे है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनिल झा तीसरे स्थान पर चल रहे है। अन्य क्षेत्रों से रुझान नहीं आया है।

यह भी पढें   देउवा दम्पत्ति का अनुरोध हम जाँच में सहयोग करेंगे गिरफ्तारी वारंट जारी ना करें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *