६० निर्वाचन क्षेत्र में २८ स्थान पर सत्तारुढ नेपाली कांग्रेस आगे
काठमान्डू ५ गते
प्रतिनिधिसभा के ६० निर्वाचन क्षेत्र में हुई मतगणना के अनुसार २८ स्थान में सत्तारुढ नेपाली कांग्रेस आगे है । इसी तरह प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले १५, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ७, राप्रपा ४ माओवादी केन्द्र और एकीकृत समाजवादी ३–३ निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं ।
इलाम १ में कांग्रेस के डम्बर खड्का उदयपुर १ में नारायण खड्का, मोरङ ६ में शेखर कोइराला, पर्सा २ में अजयकुमार चौरसिया, रौटहट–४ में देवप्रकाश तिमलसिना, सप्तरी ४ में तेचुलाल चौधरी शुरुआती दौर में आगे तल रहे हैं ।
इसी तरह काठमाडौं – ४ में गगन थापा, काठमाडौं – ५ में प्रदीप पौडेल, काठमाडौं– १० राजन केसी, चितवन– १ में विश्वनाथ पौडेल, नुवाकोट–१ अर्जुननरसिंह केसी, भत्तपुर –२ में दुलर्भ थापा और मकवानपुर–१ में महालक्ष्मी उपाध्याय ‘डिना’ आगे हैं ।
कास्की – १ में किशोरदत्त बराल, तनुहँ– १ में रामचन्द्र पौडेल, २ में शंकर भण्डारी, नवलपुर – १ में विष्णुकुमार कार्की, कपिलवस्तु –२ में सुरेन्द्र आचार्य, ३ में अभिषेकप्रताप साह, दाङ ३ में दीपक गिरि, बर्दिया – १ में सञ्जय गौतम, रुपन्देही – ३ में बालकृष्ण खाण और ५ में भरत शाह आगे हैं ।
सुर्खेत – २ में हृदयराम थानी, कञ्चनपुर– ३ में रमेश लेखक डडेल्धुरा में शेरबहादुर देउवा, कैलाली–४ में वीरबहादुर बलायर, अछाम– २ में पुष्पबहादुर शाह आगे चल रहे हैं।

