रौतहट में आग लगने से एक ही परिवार के ३ बच्चों की मौत

काठमांडू, २४ नवम्बर । रौतहट जिला गौर नगरपालिका–१ स्थित माइस्थान में आग लगने से एक ही परिवार के ३ बच्चों की मौत हो गई है । घटना बुधबार रात की है । माइस्थन चौक में स्थित इस्लाम सिरक पसल में विद्युत सर्ट होकर आग लग गई थी । दुर्घटना में वही घर में सो रहे ९ वर्षीया रुक्साना खातुन, ७ वर्षीय इमरान मंसुर, ५ वर्षीया सविना खातून की जान चली गई है । तीनों बच्चे पसल संचालक मोहम्मद इस्लाम के हैं ।
रौतहट पुलिस के अनुसार आग शुरु होते वक्त उक्त घर में कूल १६ लोग थे । दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं, अन्य की अवस्था सामान्य है । आग लगी संबंधी सूचना प्राप्त होते ही गौर नगरपालिका की अग्नि नियन्त्रण यन्त्र लेकर पुलिस घटनास्थल पहुँच गई थी । आग नियन्त्रण में आ चुका है ।

