Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मतगणना सम्पन्न होने से पहले ही कमल थापा ने स्वीकार किया अपना पराजय

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । नेकपा एमाले की चुनाव चिन्ह ‘सूर्य’ लेकर चुनावी प्रतिस्पर्धा में रहे राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने मतगणना सम्पन्न होने से पहले ही अपना पराजय स्वीकार किया है । मकवानपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से उम्मीदवार रहे थापा उसी क्षेत्र से उम्मीदवार रहे नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार महालक्ष्मी उपाध्याय के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं । लेकिन उससे पहले ही थापा ने सामाजिक संजाल मार्फत पराजय स्वीकार किया है और सूर्य चुनाव चिन्ह प्रदान करनेवाली पार्टी एमाले को धन्यवाद दिया है ।
जारी मतगणना में प्रथान स्थान में रही उपाध्याय ने २० जहार ८७० मत प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर रहे थापा ने १९ हजार ९१८ मत प्राप्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *