Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला पेंटिंग के सिद्धहस्त कलाकार मिथिलेश्वरी देवी कर्ण सम्मानित

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मिथिला पेंटिंग की सिद्धहस्त कलाकार मिथिलेश्वरी देवी कर्ण को कर्ण गोष्ठी महिला समूह जनकपुरधाम द्वारा सम्मानित किया गया। प्रेम विनीता कर्ण की अध्यक्षता तथा साहित्यकार रेवती रमण लाल के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के वार्ड तीन देमान पोखरी के निवासी मिथिलेश्वरी देवी कर्ण काठमांडू सहित जापान तथा अन्य राष्ट्रों में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन कर चुकी है। इनके पति सुदर्शन लाल कर्ण साहित्यकार तथा हिन्दी भाषा अभियानी है। वही इनके बड़े पुत्र अनिल कुमार कर्ण नेपाल के जाने माने पत्रकार हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *