Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी उच्च विद्यालय के 75 वी वर्षगांठ को सफलतापूर्वक मनाने हेतु रखी गई बैठक

 


वरुण मिश्रा/ माला मिश्रा जोगबनी अररिया (सीमा क्षेत्र)
सीमावर्ती शहर जोगबनी के ऐतिहसिक उच्च विद्यालय के 75 वी वर्षगांठ को जिसे डायमंड जुबली कार्यक्रम के तौर पर मनाया जा रहा है को सफलतापूर्वक मनाने हेतु आयोजक समिति की एक बैठक रविवार को हाईस्कूल जोगबनी के ग्राउंड में आयोजित की गई । बैठक में आयोजक समिति द्वारा आयोजन की सफलता हेतु सभी को कार्य निर्धारित कर दिया गया । इस दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई । द 11 व 12 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में झांकी निकालने से लेकर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही साथ विद्यालय के सभी पूर्व शिक्षकों, उनके परिजनों व वर्तमान में विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे सभी शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम किया जायेगा । बता दे कि उच्च विद्यालय जोगबनी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के विभिन्न कोनो में रह रहे पूर्व छात्रों के साथ साथ विदेशों में रह रहे छात्र में हिस्सा लेने जोगबनी पहुँच रहे है ।
बताया गया महोत्सव की सफलता को लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोगबनी के प्रांगण में दिल्ली से इस कार्यक्रम को लेकर आई पूर्व छात्रा अनिता थापा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आयोजन समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र विश्वास ने कार्यक्रम की संपूर्ण रुप रखते हुए तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु विभागों का बँटवारा तथा विभागों का उत्तरदायित्व भी प्रभारी बनाया गया ।
विभागों में रजिस्ट्रेशन, भोजन, मंच,सफाई/शौचालय, सांस्कृतिक,बिजली,जल,वाहन, झाँकी,ध्वनि,मीडिया,चिकित्सा,शिक्षकों की सूची संकलन एवं संदेश पहुँचाना आदि।
अपने संबोधन में संयोजक ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश विदेश के पूर्व छात्र/छात्रएँ पहुँच रहे हैं,अतः सभी व्यवस्था प्रमुख के साथ साथ सबों की जवाबदेही बनती है कि इस कार्यक्रम को कैसे भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाय। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आलम,कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार साह,अरविंद कुमार ठाकुर(बिराटनगर) उपाध्यक्ष मनोज दास,डाॅक्टर सैकत तरफदार, बजरंग गाँधी,संरक्षण रामसेवक मिस्त्री, कुन्दन भगत,फिरोज अंसारी,गणेश साहा,सुदीप भारती,अजय प्रसाद, डेजी दूबे,पंकज गुप्ता,राम विनय सिंह,आनंद साह,सनाउल हक,कपिल चौधरी,राजेश मंडल,राजा खान,,विनय चौधरी,उज्जवल तरफदार आदि ने भी अपनी अपनी बातें रखीं और कार्यक्रम की सफलता के लिए संकल्प लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *