उधौली पर्व नेपाली समाज में आपसी सौहार्द, सहिष्णुता और भाईचारे को बढाता है : प्रधानमंत्री देउवा
काठमान्डू
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किरांत समुदाय के पर्व उधौली के अवसर पर देश-विदेश के सभी नेपालियों को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दी हैं.
उधौली पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व विविध नेपाली समाज में आपसी सौहार्द, सहिष्णुता और भाईचारे की भावना को बढ़ाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सहायक होगा.
किरांत समाज में शीत ऋतु के प्रारंभ होने पर प्रति वर्ष 15 दिनों तक विभिन्न क्रियाकलापों के साथ उधौली पर्व मनाने की परंपरा है।

