Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउवा ने कांग्रेस को बड़ी पार्टी बनाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया

 

काठमान्डू

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कांग्रेस को बड़ी पार्टी बनाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है. देउबा, ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस को संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”प्रिय मतदाताओं, नेपाली कांग्रेस को संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा में सीधे तौर पर 57 और समानुपातिक रूप से 32 सीटें जीती हैं। कांग्रेस 89 सांसदों के साथ संघीय संसद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। नेपाली कांग्रेस 4 प्रदेशों बागमती, गडंकी, करनाली और सुदुर पश्चिम में पहली पार्टी बन गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *