आज से मेलम्ची का पानी वितरण शुरु

काठमांडू, २३ मंसिर, बहुत दिनों से लोगों को मेलम्ची के पानी का इंतजार था वो इंतजार अब खत्म होने वाला है तो आज यानी शुक्रवार से ही मेलम्ची आयोजना के खानेपानी वितरण पुनः शुरु कर रही है । खानेपानी तथा सरसफाई मन्त्री उमाकान्त चौधरी ने शुक्रबार बिहान महाँकालस्थित उपत्यका खानेपानी लिमिटेड (केयूकेएल)से पानी वितरण शुरु कर रही है ।
मेलम्ची खानेपानी आयोजना के कार्यकारी निर्देशक कमलराज श्रेष्ठ के अनुसार आज से लगातार ६ महिना तक पानी वितरण करने की योजना है ।
इससे पहले २०७७ साल चैत में पहली बार मेलम्ची के पानी अस्थायी रुप में काठमांडू उपत्यका में वितरण किया गया था । लेकिन जेठ मसान्त में मेलम्ची खोला में आए हुए बाढ़ भूस्खलन से मुख्य सुरुङ में क्षति होने के बाद पानी वितरण को रोक दिया गया । मर्मत करने के बाद २०७८ चैत में दूसरी बार मेलम्ची का पानी वितरण किया गया था । वर्षा शुरु होने के बाद पुनः बन्द करके अभी जाड़े के महीने में पानी वितरण कर रही है ।
केयूकेएल के अनुसार काठमांडू उपत्यका में अभी दैनिक १० करोड़ लीटर और बाद में १७ करोड लीटर पानी वितरण करने की योजना है ।

