रेडियो वीरगंज द्वारा रक्त दान शुरु, अभी तक ढाई सौ लोगो ने किया रक्तदान
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रेडियो वीरगंज अपने 20वें बार्षिकोत्सब के अवसर पर वीरगंज रेडियो परिसर में वृहत रक्तदान शिविर रखा गया। वीरगंज के सभी क्षेत्रों के लोगो द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। अभी तक ढाई सौ लोग रक्तदान कर चुकेहै। पूर्व विधायक राजेश्वर साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर रक्तदानियो को हौसला बढा रहे है। रेडियो वीरगंज के अध्यक्ष ध्रुब साह सभी अतिथियों को स्वागत कर रहे हैं। नेपाल रेडक्रास सोसाइटी पर्सा के स्वास्थ्यकर्मी की टीम इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।









