Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिफा विश्वकप में मोरक्को की ऐतिहासिक जीत (फ़ोटो सहित)

 

काठमांडू, २४ मंसिर –कतार में चल रहे फिफा विश्वकप के खेल में आज मोरक्को ने १–० से पोर्चुगल को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है । फिफा विश्वकप में आज का दिन ऐतिहासिक रहेगा पहली बार मोरक्को फुटवॉल विश्वकप के सेमिफाइनल में पहुँचा है । मोरक्को के खेलाडि़यों ने जान लगा दी थी ।
सबसे अहम बात यह थी इसबार के विश्वकप अंतिम विशवकप थी रोनाल्डो के लिए । सभी चाहते थे कि रोनाल्डो यह विश्वकप जीते । लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि मोरक्को के गोल कीपर बोनो ने कमाल का प्रदर्शन किया और पोर्चुगल को गोल करने से रोकता रहा साथ ही युसुफ एन ने खेल के ४२वें मीनट में गोल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की ।
दर्शक रोनोल्डो को देखना चाहते थे लेकिन खेल के ५० मीनट बीत जाने के बाद रोनोल्डो को फिल्ड पर लाया गया । जहाँ उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके । ९० मीनट का यह खेल बहुत ही रोमांचकारी रहा । बहुत दर्शको निराशा भी हुई वो चाहते थे कि पोर्चुगल ही जीते ।
एक इतिहास रचा है मोरक्को ने वह पहला अफ्रिकन टीम है जो विश्वकप सेमिफाइनल में पहुँचा है ।

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *