फ्रांस और मोरक्को भिड़ेगे सेमिफाइनल में
काठमांडू, २५ मंसिर

खेल के १७वें मिनेट में औरेलियन चुवामेनी ने ग्रीजमन के पास में गोल करते हुए फ्रान्स को अग्रता दिलाई । फ्रान्स ने पहले हाफ में अग्रता कायम रखा लेकिन ५४वें मिनेट में केन ने पेनाल्टी में गोल करते हुए खेल १–१ के बराबरी में चला आया । ७८वें मिनेट में ओलिभर जिरुड ने गोल करते हुए फ्रान्स को २–१ की अग्रता दिलाई और जिससे फ्रांस जीत के नजदीक पहुँच गई ।
लेकिन इंग्लैण्ड ने दूसरी बार पेनाल्टी शूट आउट से खेल में वापस आ सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । फ्रान्स भाग्यशाली रहा और लगातार विश्वकप के सेमिफाइनल में पहुँचा । अब फ्रान्स मोरक्को के साथ सेमिफाइनल में खेलेगा ।

