स्कूल बस से ठोकर लगने से एक सशस्त्र प्रहरी की मृत्यु
काठमांडू, २५मंसिर –

कीर्तिपुर में स्कूल बस से ठोकर लगकर एक सशस्त्र प्रहरी की मृत्यु हो गई है ।
कीर्तिपुर नगरपालिका वडा नम्बर ६ स्थित सशस्त्र प्रहरी गण के आगे के मूल सड़क में बस के ठोकल लगने से २९ वर्षीय सुवासचन्द्र रतेला की जान चली गई है ।
बल्खु से चोभार की ओर जा रही इण्डियन मोडर्न स्कूल ना.१क १६१२ नम्बर की बस ने रतेला को ठोकर मार दिया था । ठोकर लगने के बाद उन्हें बयोधा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के क्रम में मृत्यु होने की बात प्रहरी ने जानकारी दी है ।
बझाङ के जयपृथ्वी बहादुर नगरपालिका कोटेली–५ के निवासी रतेला सशस्त्र प्रहरी केन्द्रीय कार्यालय हलचोक में कार्यरत थे ।
रतेला मोटरसाईकल चला रहे थे उसी समय बस ने उन्हें ठोकर मार दी । बस चालक मनजित सिंह को महानगरीय प्रहरी वृत्त कीर्तिपुर ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

