बस दुर्घटना में १७ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, २७ मंसिर –
काभ्रे के बेथानचोक गाँवपालिका–४, चलाल गणेशस्थान में हुए बस दुर्घटना में मृत्यु होने वालों की संख्या १७ पहुँच गई है । मरने वालों के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है ।
सूत्रों के अनुसार घटनास्थल, शीर मेमोरियल अस्पताल और धुलिखेल अस्पताल सभी मिलाकर १७ लोगों की मृत्यु हुई है ।
बनेपा नगरपालिका–११ से ब्रतबन्ध के लिए बेथानचोक गाँवपालिका–५, च्याल्टी पहुँचकर वापस लौटने के समय बा ३ ख ४३८५ नम्बर की रिजर्भ बस मंगलबार की शाम को दुर्घटना हो गई है ।
बस में कितने लोग सवार थे इसके बारे में पता नहीं चला है साथ ही दुर्घटना के कारण का भी खुलासा नहीं हो पाया है ।
घटना स्थल में नेपाल प्रहरी और नेपाली सेना की टोली डोजर का प्रयोग कर उद्धार कार्य कर रही है ।

