Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के सन्देश राष्ट्रीय दैनिक पत्रिका द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज से प्रकासित होते आ रही लोेकप्रिय सन्देश राष्ट्रीय दैनिक पत्रिका के आयोजन में “रक्तदान जीवनदान, दान मध्ये का महादान ” मूल  उद्देश्य के साथ मंसीर २५ गते आइतवार को महिला और पुरुष २६ लोगों ने  रक्तदान किया है ।

प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र नेपालगन्ज में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लुम्बिनी प्रदेश के बाँके जिला क्षेत्र नं.–२ क के सभासद् भण्डारीलाल यादव, बिशिष्ट अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिकाका उप–मेयर कमरुद्दीन राई ने संयुक्त रुप में रगत संकलन करनेवाली पाकेट प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा को हस्तान्तरण करके कार्यक्रम की उद्घाटन किया था । वह कार्यक्रम की उद्घाटन करते हुये सभासद् भण्डारीलाल यादव ने कहा कि यह एक मानवीय कार्य है ऐसी मानवीय कार्य में सभी लागों को सहायोग करना जरुरस् है, अभी मैं सपथ ग्रहण नही किया है, सपथ करने के बाद में पहली कार्य रक्तदान की आयोजन करुगा, उन्हों रक्तदान करने की ईच्छा थी लेकिन प्राविधिक कठिनाई के कारण से दे नही पाये थे । इसी तरह बिशिष्ट अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिकाका उप–मेयर कमरुद्दीन राई, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के अध्यक्ष दिपेन्द्र कुमार जोशी, समाजसेवी माधवराम वर्मा, नेपालगन्ज के निर्वतमान अध्यक्ष तथा कसौंधन बैश्य समाज नेपालगन्ज के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य, बसन्त लामिछाने लगायत लोगों ने रक्तदान कार्यक्रम में अपनी–अपनी शुभकामना मन्तव्य किये थे ।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर आने वाले हैं नेपाल

लोेकप्रिय सन्देश राष्ट्रिय दैनिक के सम्पादक गोबिन्द प्रसाद शर्माद्वारा सञ्चालित वह रक्तदान कार्यक्रम में संयोजक पत्रकार दिनेश ठाकुर, टिकाराज बराल, सिद्धार्थ भारती, डोमा शेर्पा, नरेन्द्र बहादुर टमाटा, कृष्ण ओली पत्रकार, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१९ सुर्जीगावँ के जन कल्याण युवा क्लब के उपाध्यक्ष दिपेन्द्र जायसवाल, भगतराम थारु, खुशी लोनिया, आशा परियार, धर्म प्रकाश जायसवाल, सतिश पाठक, भूपेन्द्र प्रसाद प्रधान, पवन शाही, अमृत आचार्य, सुरज सोनकर, ध्रुव सिंह लोनिया, सन्तोष वर्मा, राम गोपाल लोनिया, अनिल गोदर, प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्राविधिक महेश राना क्षेत्री, कुशल खडका, अम्मर बहादुर खडका, गगन बहादुर जिसी, बलबीर बिक, मजहर अली साई लगायत २६ लोगों ने रक्तदान किया था ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात

रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकास सापकोटा, होमराज गिरी, महेश राना क्षेत्री, केशर सिंह डाँगी, समिक्षा रोकाया, सुनिता कुमाई, समिक्षा सापकोटा लगायत ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।

इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में लाईफलाईन जनरल हस्पिटल प्रा.लि. नेपालगन्ज, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र नेपालगन्ज, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र जयसपुर, मधेश मानव अधिकार गृह (माहुरी) बाँके, डोनर ग्रुप नेपालगन्ज, कसौंधन बैश्य समाज नेपालगन्ज, नेपाल जनता समाजवादी पार्टी नेपालगन्ज बाँके, अव्दुल करीम खान, माता बागेश्वरी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लि., समाजसेवी माधवराम वर्मा, मिङमार होटल, उज्वल स्टेशनरी लगायत १२ संघ संस्थाएँ की सहकार्य में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ – गृहमंत्री गुरुङ

प्रमुख अतिथि भण्डारी लाल यादव, बिशिष्ट अतिथि उप–प्रमुख कमरुद्दीन राई, लाईफलाईन जनरल हस्पिटल प्रा.लि. नेपालगन्ज के डा. प्रतिक श्रेष्ठ, सहकार्य करनेवाले संघ संस्था के प्रतिनिधि, समाजसेवी माधवराम वर्मा, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार पवन जायसवाल लगायत लोगों ने रक्तदाताओं को टिसर्ट और प्रमाण–पत्र प्रदान किये थे ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com